Follow us on

*खाकी और कलम का अनूठा संगम: मिर्जापुर में पत्रकारों ने पुलिस के साथ मनाई “स्नेह की होली

Share this post:

मिर्जापुर नरायनपुर। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर जनपद मिर्जापुर में एक बेहद सुखद और सौहार्दपूर्ण तस्वीर देखने को मिली। जहाँ एक ओर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा, वहीं जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों ने विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों पर पहुँचकर पुलिसकर्मियों के साथ गुलाल उड़ाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिय

“त्योहारों के समय जब दुनिया अपने घरों में खुशियाँ मनाती है, तब पुलिस के जवान सड़कों पर हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनके साथ खुशियाँ साझा करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

सौहार्दपूर्ण रहा वातावरण

विभिन्न थानों के प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने पत्रकारों का स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और सुरक्षा व्यवस्था के रक्षकों ने अटूट समन्वय की मिसाल पेश की। पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की, वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी मीडिया जगत को होली की हार्दिक बधाई दी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x