Follow us on

खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त दो कोटेदार को ईओडबल्यू वाराणसी ने जौनपुर से किया गिरफ्‌तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        वाराणसी खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त दो कोटेदार को ईओडबल्यू वाराणसी ने जौनपुर से किया गिरफ्‌तार वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अन्तर्गत विकास खण्ड मछली शहर के विभिन्न गावों में क्षेत्र पंचायत अंश से जनहित में नाली निर्माण,संपर्क मार्ग,मिट्टी भराई आदि कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। काम में लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न (चावल) वितरित किया जाना था,परन्तु जिम्मेदार बीडीओ,कार्य प्रभारी,कोटेदार आदि द्वारा वित्तीय अनियमितता करते हुए खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में वर्ष 2019 में थाना-ईओडब्ल्यू वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है। दिनांक 12.06.26 को अभियोग में संलिप्त थाना क्षेत्र सरपतहा निवासी दो कोटेदारों (1)मोहम्मद अहमद पुत्र करीमुल्ला खान निवासी ग्राम हमजापुर एवं (2) लालबहादुर मौर्य पुत्र तेज़बहादुर मौर्य निवासी ग्राम शाहगंज को ईओ डब्लू वाराणसी टीम के द्वारा गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया,जहां से अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी श्री प्रदीप कुमार द्वारा गठित टीम में निरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव, करुणेश सिंह , जय प्रकाश मिश्रा,मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी आदि शामिल है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त कोटा की दुकान के संचालक है,जिनके द्वारा अन्य अभियुक्तों से मिलीभगत करके कूटरचित अभिलेखों के आधार पर धोखाधड़ी करके शासकीय धन कुल 6,29,083 रु गबन का अपराध किया गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x