Follow us on

कोतवाली प्रभारी संग पुलिस कर्मियों ने किया पैदल गश्त, देखी सुरक्षा

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा के निर्देश पर शुक्रवार की रात कोतवाली प्रभारी रामसाजन नागर मय पुलिस कर्मियों के संग किया पैदल गश्त, देखी सुरक्षा। कोतवाली पुलिस के साथ एन एच 24 सड़क से लेकर कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और इसके साथ सुरक्षा का जायजा भी लिया। इस दौरान पुलिस के पैदल गश्त को देखकर लोग सन्न रह गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए। यह पैदल गश्त जारी। कोतवाली गेट से शुरू हुई यह गश्त एन एच 24, पांडेय मोड़, कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार भ्रमण करते होते हुए। पुनः कोतवाली पहुंचकर समाप्त की गई। पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों से मिलकर भी उनकी समस्या सुनी गई। और उनका हालचाल जाना। यह पैदल गश्त एसपी के आदेश पर निकाला गया और वाहनों की चेकिग हुई। बताया जाता है। की कोतवाली पुलिस के द्वारा पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) तेज कर दी है। पुलिस बल बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील गलियों में पैदल भ्रमण कर रही है। इस गश्त अभियान के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं। सघन निगरानी के साथ संकरे रास्तों और बाजारों में वाहनों की तुलना में पैदल गश्त से अधिक गहन और प्रभावी निगरानी हो रही है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय दुकानदारों और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के आदेश पर कोतवाली पुलिस ⁠रात्रि समय गश्त व फुट पेट्रोलिंग दिशा-निर्देश के अनुसार पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीनता से पेश आने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र और इलाके में पुलिस गश्त, सुरक्षा व्यवस्था या किसी अन्य विशिष्ट समस्या को लेकर निरंतर रात्रि समय गश्त किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x