Follow us on

यमदाग्नि ऋषि की मूर्ति पार्क स्थल का निरीक्षण करते पालिका अध्यक्ष।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानिया। स्थानीय एन एच 24 स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज बाउंड्री के पास महर्षि जमदग्नि ऋषि की पौराणिक तपोस्थली पर भव्य स्मारक और पार्क का निर्माण कार्य जोरों पर है। इस दौरान तेजगति के साथ चल रही निर्माण कार्य की औचक निरीक्षण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा शनिवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। ताकि इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके। इस निर्माण कार्य पालिका स्तर पर किया है। और कार्य की गुणवत्ता की सराहना की है। निरीक्षण के दौरान आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता संतोष पांडेय, ठेकेदार संतोष राय व पालिका कर्मी मौजूद रहे। बताया जाता है। की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के द्वारा

ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीते कुछ माह पहले हरपुर क्षेत्र में यमदाग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और पार्क के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह परियोजना लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से विकसित होनी है। और नगर कस्बा बाजार के सौंदर्य व धार्मिक महत्व में वृद्धि होगी। मूर्ति स्थापना एवं भूमिपूजन कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से यमदाग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और पार्क का भूमिपूजन किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जमानियां यमदाग्नि ऋषि की तपोभूमि रही है। और नगर कस्बा बाजार के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि बनारस के बाद जमानियां ही वह जगह है। जहां मां गंगा उत्तर वाहिनी बहती है। जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। जमानिया अपने अतीत और वैभव के लिए प्रसिद्ध है। नगर क्षेत्र के हरपुर में बाबा परशुराम जी का ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। जहां अक्षय तृतीया के दिन मेला भी लगता है। यह क्षेत्र भगवान परशुराम, उनके पिता महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका से जुड़ा हुआ है। इस परियोजना से नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलेगी। गुप्ता ने बताया कि भविष्य की योजना और विकास पर ही कार्य किया जा रहा है।

अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर कस्बा बाजार और भी सुंदर दिखेगा। नगर में विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे और यह परियोजना नगरवासियों के लिए एक नई पहचान का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्क और मूर्ति का निर्माण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक स्थल बनेगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय लोगों ने मूर्ति स्थापना और पार्क निर्माण की योजना को स्वागत योग्य बताया। श्रद्धालु और नागरिक इस परियोजना को जमानिया की धार्मिक विरासत को संरक्षित करने वाला महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। भविष्य में यह स्थल नगर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x