Follow us on

गंगा स्नान करने आया बालक डूबा सर्च आपरेशन जारी

Share this post:

रामतीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट

कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव स्थित गंगा घाट पर परिवार संग गंगा स्नान करने आया बालक डूब गया मौके पर मौजूद उसकी दादी भी बचाने के लिए छलांग लगा दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरी मदरसा गांव निवासी शमशेर बहादुर सरोज का पुत्र आजाद सरोज उम्र लगभग आठ वर्ष अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया था इसी दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया बच्चे को डूबता देख उसकी दादी फोटा देवी तुरंत छलांग लगा दी मगर बच्चे का पता नहीं चला और फोटा देवी भी डूबने लगी मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से फोटा देवी को गंगा से बाहर निकाला आजाद अपने नाना (औराई स्थित बैंरा गांव) के यहां रहता था स्कूल की छुट्टी होने के कारण अपने घर आया था घटना की खबर मिलते ही कछवां थाना प्रभारी अमर जीत चौहान मौके पर पहुंचे जहां स्थानीय गोताखोरों द्वारा बालक की खोजबीन की जा रही है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x