Follow us on

गणतंत्र दिवस पर दमदार इंस्पेक्टरों को राज्य मंत्री ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जनपद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन वाराणसी में जनपद के बेहद दमदार पुलिस इंस्पेक्टरों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टाम्प पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन इंस्पेक्टरों ने अपने कार्य शैली के जरिए बड़े-बड़े मामलों को सुलझाकर सराहनीय पर्दाफाश किया है। पुरस्कृत व सम्मानित किए जाने वाले पुलिस इंस्पेक्टरों में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शिवाकांत मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह व प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं। चारों इंस्पेक्टरों को राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल व पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा इन इंस्पेक्टरों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह चारो इंस्पेक्टर बनारस के वह दमदार इंस्पेक्टर है, जिनका नाम सुनते ही अपराधी भगवान को याद करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और निष्ठा से वाराणसी में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। सम्मानित इंस्पेक्टरों ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में अपराध एवं अपराधियों संग और भी सख्ती से निपटने का प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारों ने भी हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x