गाजियाबाद में राजा टोडर मल जी की प्रतिमा स्थापित करने की उठाई मांग

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट                                     गाजियाबाद में राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी के द्वारा की गई बैठक –राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल RSSD मिशन 2 027 की बैठक सिद्धार्थ विहार शिखर हाइट निकट गेस्ट हाउस वेंकट हॉल गोल्डन बर्ड गाजियाबाद में राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई l बैठक में तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, एक ज्ञापन गाजियाबाद प्राधिकरण आयुक्त को दिनांक 18 /8/ 2025 को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई थी, व एक ज्ञापन महापौर को भी दिया गया था, जिसमें राजस्व के पिता बंदोबस्त राजस्व के जनक राजा टोडरमल जी के नाम एक मार्ग बनवाया जाए, महानगर में पार्क बनाकर राजा टोडरमल जी की प्रतिमा स्थापित की जाए ,10 फरवरी राजा टोडरमल जी की 523 वी जयंती के अवसर पर उनके नाम स्मृति द्वार बना कर समर्पित किया जाए। चार महीने बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष के द्वारा पुनः 27/11 /20 25 को दोनों अधिकारियों को संस्था के लेटर पैड पर रिमाइंडर दिया गया, मांग बिन्दुओं पर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । खत्रिय समाज के लाखों लोग गाजियाबाद में रहते हैं। अखिल भारतीय खत्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, प्राधिकी करण गर्वनर के द्वारा नामित दो सदस्य बनाए जाए, अन्यथा आगामी चुनाव 2027 में सबक सिखाने का काम संस्था के द्वारा किया जाएगा। 3 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति बाबू जी राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती है ,इस अवसर पर उनकी याद में गोष्ठी में कहा गया कि भारत के संविधान में बड़ा योगदान रहा ,लेकिन सरकारे उनकी जयंती नहीं मनाती हैं संस्था के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया, राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया,गोष्ठी में चर्चा परिचर्चा हुई । इस मौके पर सत्यपाल, मनमोहन बहल, प्रदीप मल्होत्रा, रामनाथ राव, कालीचरण, राजकुमार शुक्ला, उपस्थित रहे ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x