Follow us on

गुमशुदा लवकुश को चौकी इंचार्ज गिलट बाजार ने 24 घण्टे में खोजकर किया परिजनों को सुपुर्द 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता –शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार स्थित न्यूरोलॉजिस्ट के हास्पिटल से गुमशुदा मानसिक रूप से बीमार लवकुश को गिलट बाजार चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह की पुलिस टीम ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से चौबीस घण्टे के अन्दर खोज निकाला और परिजनों को सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टुड्डी जिला सोनभद्र निवासी विक्की कुमार पुत्र भोला प्रसाद अपने मानसिक रूप से बीमार भाई लव कुश (35 वर्ष) को गिलट बाजार स्थित न्यूरोलॉजिस्ट के चिकित्सालय में इलाज के लिए बुधवार को नौ बजे लेकर आए थे।जो इलाज के उपरान्त विक्की कुमार से लड़ झगड़कर कहीं गायब हो गये।जो काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिले।तभी मजबूर होकर विक्की कुमार ने क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज गिलट बाजार अमित कुमार सिंह को लिखित तहरीर देकर पूरी दास्तान बताया। तहरीर पाकर अमित कुमार सिंह ने अपने हमराहियों की टीम गठित किया। उपनिरीक्षक सीसीआर को अवगत कराकर गुमशुदा लव कुश का मोबाइल नंबर प्राप्त कर सर्विलांस के सहयोग से लोकेशन प्राप्त कर सिगरा, भेलूपुर, लंका आदि सभी जगह तलाश करता हुआ आवेदक विक्की कुमार उर्फ श्रवण के साथ उसके भाई तक पहुंचा और गुरुवार को लवकुश को सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया।काफी जद्दोजहद के बाद लवकुश को पाकर उनके परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लवकुश के भाई विक्की कुमार ने गिलट बाजार चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह अन्तर्गत थाना शिवपुर पुलिस कमिश्नरेट के सूझबूझ और सराहनीय प्रयास को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x