Follow us on

गेस्ट हाउस मालिक ने युवक को पीटा, गंभीर रूप से घायल

Share this post:

रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता की.              वाराणसी*आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला मुहल्ले में स्थित सी एल गेस्ट हाउस के मालिक पर एक युवक से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित अशोक कुमार सोनकर, निवासी दुल्हीपुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को गेस्ट हाउस में यात्री को लेकर गया। यात्री को किराए पर कमरा दिलाया। गार्ड ने गावली मांग लगा।यह बात सी एल गेस्ट हाउस मालिक को नागवार लगा इस बात पर आग बबूला होकर गाली गलौज देने लगा विरोध करने पर गेस्ट हाउस मालिक रवि कुमार और उसके साथ मौजूद 3 अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज और मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल कबीरचौरा भेजा ।पीड़ित की शिकायत पर आदमपुर पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक रवि कुमार और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, चोट पहुंचाने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x