Follow us on

ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निस्तारण जन चौपाल संपन्न हुई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। खंड विकास अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरूईन एवं बघरी में 8 मार्च को जनचौपाल आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर करने के लिए राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की उपस्थित रही। जिला स्तरीय अधिकारी न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बल्कि शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम से पहले बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। बताया जाता है। की ग्रामीणों की समस्याओं का उनके द्वार पर ही समाधान करने के लिए जन चौपाल आयोजित हुई। जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया। बल्कि ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशल, विकलांग पेंशल अत्यादि जनसमस्याओं को लेकर राज्यमंत्री के सामने उपस्थित होकर निदान करने के लिए गोहर लगाया। जिसके बाद राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनसमस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। अधिकारी ग्राम पंचायत बरूईन और बघरी में जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस संबंध विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि जन चौपाल में मनरेगा, आवास योजना और शौचालय निर्माण की समीक्षा, वृद्धावस्था, विधवा, और दिव्यांग पेंशन जन समस्या निस्तारण के लिए चौपाल आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। यादव ने कहा कि विभागीय अधिकारी गांव में भ्रमण कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कर शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाए। लापरवाही बरतने वाले विभागीय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा लक्ष्य है। कि किसी भी ग्रामीण को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। उक्त मौके पर वजाहतुल्ला सिद्दीकी, लव सिंह, राधेश्याम सिंह सहित आदि कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x