Follow us on

ग्राम्य विकास के चुनाव में अध्यक्ष विजय व महामंत्री हुए गोविन्द

Share this post:

वाराणसी — ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा वाराणसी के कार्यकारिणी की बैठक का प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया।इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने पर आम सहमति बनी। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर- विजय प्रताप सिंह, महामंत्री पद पर- गोविन्द प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर- संगीता सिंह, उपाध्यक्ष पद पर- कासिम अब्बास, कोषाध्यक्ष पद पर- आदित्य नारायण पाण्डेय, संगठन मंत्री- अनिल विश्वकर्मा सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए। निर्वाचन अधिकारी सुजीत सिंह द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व अन्य जिला पदाधिकारियों द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चाप सभी पदाधिकारी ने एक दूसरे की को मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं मुबारकबाद दिया वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x