रिपोर्ट, जगदीश शुक्ला वाराणसी। ग्राम कल्लीपुर बिना जानकारी और सहमति के नहीं देंगे जमीन, भूमिहीन होने के डर से सड़क पर उतरी महिलाएं और किसान वीडिए ने जारी की संभावित भूमि की सूची
वाराणसी। विकास प्राधिकरण .बी.डी.ए. द्वारा जमीनों के क्रय. खरीद. को लेकर एक बार फिर किसानों का आक्रोष भड़क उठा है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के काल्लींपुर गांव में सोमवार की सुबह वीडिए द्वारा भूमि क्रय किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं लालबंद हो गए,
आक्रोर्षित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के आवास पर ढावां बोलकर प्रधान पति प्रकाश पटेल का घेराव किया। और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
*किसानों में दुःखद असंतोष*
ग्रामीण और स्थानींय किसानों के अनुसार वाराणसी विकास प्राधिकरण एक सरकारी योजना के तहत काल्लींपुर गांव की जमीनों को खरीदने की प्रक्रिया चलाया जा रहा है। किसानों ने बताया कि, पहले ही जमीन जा चुकी है। पेज एक, के तहत गांव की लगभग 150 एकड़ उपजाऊ भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है।
फेंज2, से किसानों की बढ़ी चिंता,
अब विभाग द्वारा फेंज-2 के अंतर्गत अधिक भूमि ट्रैक करने की तैयारी चल रही है।
गोपनीयता का आरोप,
किसानों का सीधा आरोप है की भूमि क्रय से जुड़ी इस संवेदनशील प्रकीया और नियमों के बारे में उन्हें समय रहते कोई स्पष्ट या सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई जिससे पूरे गांव में भ्रम और असंतोष का माहौल है।
आजीविका छिननें का डर, पारदर्शिता की मांग।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और किसानों ने अपनी जमीन भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। किसानों का कहना था कि, यदि इसी तरह बड़े पैमाने पर गांव की जमीनों को क्रय कर लिया गया तों क्षेत्र के अधिकांश छोटे किसान पूरी तरह भूमिहीन हो जाएंगे। इससे उनकी खेती किसानी खत्म हो जाएगी और परिवार के भरण पोषण. आजीविका. का संकट खड़ा हो जाएगा।
ग्रामीणों का मुख्य मांगे
1-किसानों की स्पष्ट सहमति के बिना भूमि क्रय की प्रक्रिया को आगे ना बढ़ाया जाए।
2-जिला प्रशासन और वीडिए इस पूरे मामले में पारदर्शिता बरतें और स्थिति साफ करें।
3-प्रभावित होने वाले किसानों की समस्याओं और आप पत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए।
प्रधान आवास पर हुए इस बड़े विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुभाष यादव, अखिलेश पटेल, छोटेलाल कनौजिया, राजकुमार पटेल, राजेंद्र शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, डॉ ओमप्रकाश, तेजनाथ पटेल, दिनेश वर्मा, सुनील कुमार यादव, रविंद्र कुमार, राधे राजभर, कैलाश गुप्ता, संजीव कुमार पटेल, रमापति यादव, कुलदीप पटेल, बबलूयादव, अजीत , बसंत शर्मा, सावित्रीदेवी, अमरनाथ सहित सैकड़ो की संख्या में किसान और महिलाएं उपस्थित रही।
वीडीए द्वारा सहमत पक्ष
इस पूरे विभाग और विरोध प्रदर्शन को लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि विभाग नियमानुसार किसानों से आपसी सहमत के आधार पर ही भूमि को क्रय करेगा। इस प्रक्रिया के तहत विभाग की ओर से संभावित भूमि की एक प्रारंभिक सूची भी जारी की गई है, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे।