वाराणसी: रोहनिया में परचून व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलि
वाराणसी (उत्तर प्रदेश): रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर (सौरभ विहार कॉलोनी) में बीती रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर परचून व्यवसायी जितेंद्र कुमार पटेल (45) की हत्या कर दी। जितेंद्र सोमवार रात करीब 11 बजे सनराइज हॉस्पिटल के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर से मात्र 500 मीटर पहले बदमाशों ने उन पर दो फायर किए। एक गोली उनकी पीठ में लगी और दूसरी सिर को छूकर निकल गई।
गंभीर हालत में उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार (पत्नी रीनू और दो बेटों) में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार, एक पुरानी जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि सहित भारी पुलिस बल मौके पर चुनार से वाराणसी आने वाली मुख्य मार्ग अमलेशपुर स्थित शव रख कर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम किया प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ परिजनों का कहना है कि एक नौकरी मुआजे का मांग किया हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए पुलिस हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।