वाराणसी — जनपद मे पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार को रात्रि को लौटूबीर अण्डर पास से कुछ आगे मलहिया की तरफ सर्विस लेन के पास चार गौवंश लदे हुए पिकप महिन्द्रा व एक बिना नम्बर के महिन्द्रा स्कार्पियो सहित तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए गोतस्करों के नाम क्रमशः अभिषेक यादव पुत्र भाई राम यादव निवासी मिसिरपुर थाना रोहनिया वाराणसी, दूसरे का विजय यादव उर्फ टिल्लू पुत्र दयालू यादव निवासी छिमिया थाना मुगलसराय जिला चंदौली तथा तीसरे का नाम मोहम्मद अफरोज शाह पुत्र मोहम्मद साहब जान निवासी सुल्तानपुर रामनगर वाराणसी बताया गया।तीनो गोतस्करों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभिषेक यादव पुत्र भाई राम यादव निवासी मिसिरपुर थाना रोहनिया ने बताया कि पिकअप में जो गाय व बछड़े लदे हैं। उन्हें मैंने विजय यादव व मोहम्मद अफरोज शाह बिहार बध करने हेतु विक्रय करने के लिए ले जा रहे थे। मैं और विजय यादव स्कॉर्पियो से पिकअप के आगे आगे रैकी करते हुए गाय व बछड़ों को बिहार तक पहुंचाने का काम करते हैं। आज सोमवार को सुबह इसी पिकअप से हम लोग एक बार गोवंश बिहार बॉर्डर तक पहुंचा कर वापस आ गए थे। फिर दुबारा गाय और बछड़ों को लादकर वहीं पर ले जा रहे थे कि अचानक चेकिंग अभियान के दौरान आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। इनको बेचकर हम लोगों को अच्छे पैसे मिल जाते हैं, जिससे हम लोग अपना जीविकोपार्जन व शानो- शौकत की पूर्ति करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 3/5(ए),5 बी, 8,गोबध निवारण अधिनियम व धारा 11पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।गौवंश बरामदगी व अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 गौरव कुमार चौकी प्रभारी रमना, हे0का0 विनय कुमार सिंह,का0 आलोक कुमार, रामबाबू, धर्मेंद्र यादव, अमित शुक्ला, कृष्णकांत पाण्डेय, सूरज सिंह, पवन कुमार आदि शामिल रहे वरिष्ठ patrakaar राजेंद्र गुप्ता