Follow us on

चित्रकला प्रतियोगिता में शहर के तरुण ने मारी बाजी

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। विकास खंड अंतर्गत बीआरसी प्रांगण स्थित ग्राम हेतिमपुर विद्यालय में लगभग 50 स्कूलों के छात्र छात्राओं में चित्रकला एवं कविता का आयोजित किया गया। जिसमें कला के रंग विकसित भारत के संग राज्य चित्रकला प्रतियोगिता में फूली कक्षा 8 के लक्ष्मी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ठीक इसी तरह कक्षा 8 खुशबू द्वितीय, नीतीश यादव, लक्ष्मीना कुमारी, प्रिय कुमारी, सुनैना यादव, शिवान्यू भारती छात्राओं ने प्रथम द्वितीय स्थान पर चुना गया। इस दौरान शिक्षा खंड अधिकारी सुनील कुमार द्वारा सभी चुने गए। छात्राओं को प्रमाण पत्र कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी जलरंगों (वाटर कलर) की पेंटिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को बखूबी पेपर पर उतारा। उनकी कृति में पहाड़ों की ऊंचाइयों तक पहुंचते हुए दिखाया गया। सुनील कुमार ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों को दिया है। जो स्वयं एक कुशल चित्रकार हैं। और उनकी प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। इस दौरान प्रथम द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्राओं का मनोबल को ऊंचा बढ़ाने के लिए हौसला अफजाई किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x