चिरई गांव ब्लॉक में महिला समूह के बीच आधुनिक खेती पर हुई विस्तृत चर्चा 

वाराणसी — एचसीएल फाउंडेशन द्वारा अपने समुदाय माटी परियोजना के अंतर्गत 26 दिसंबर को वाराणसी जनपद के चिरयीगांव ब्लॉक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती के अवसर पर महिला समूहों के बीच किसान दिवस के मौके पर आधुनिक खेती पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी से अवगत कराना एवं फसल विविधीकरण के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करना रहा। इस कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ फूलों की खेती पर विशेष संवाद किया गया। इसमें आधुनिक कृषि पद्धतियों, टिकाऊ खेती, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों तथा किसानों की आय और आजीविका को सशक्त बनाने पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला उपायुक्त यूपीएसआरएलएम पवन कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, डीएमएम यूपीएसआरएलएम श्रवण कुमार सिंह,बीएम एम रमेश, सीएलएफ प्रबंधक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा एचसीएल फाउंडेशन की ओर से परियोजना समन्वयक अनूप कुमार कश्यप सहित टीम के सदस्य मुकिला,प्रदीप कुमार,करीम,अनुराग, सुरभि, दीपांशी आदि ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को नवाचार आधारित एवं टिकाऊ कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया।एचसीएल फाउंडेशन ने बताया कि संस्था ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने हेतु समावेशी एवं सतत कृषि विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है                             वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x