Follow us on

चेतगंज पुलिस ने अंग-भंग में पंजीकृत मुकदमे के अभियुक्त को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना चेतगंज में 27 दिसम्बर को वादी राजा गुप्ता द्वारा उसकी मां को एकजुट होकर सामूहिक रूप से अभियुक्त आकाश पाण्डेय,सोनू पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, उमा पाण्डेय द्वारा वाइपर, कुकर के ढक्कन तथा राड से सिर फोड़ देने व उंगली दांत से काटकर अलग कर देने पर दी गयी तहरीर पर चेतगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त आकाश पाण्डेय पुत्र शंकर पाण्डेय निवासी बाग बरियार सिंह चेतगंज को चौबीस घंटे के अन्दर‌ गिरफ्तार कर 28 दिसम्बर को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उप निरीक्षक अभिषेक राव मय हमराह चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आपके मुकदमा से संबंधित अभियुक्त आकाश पाण्डे, शम्भो माता मंदिर की तरफ पैदल जा रहा है। सूचना पाते ही उपनिरीक्षक अभिषेक राव तत्परता बरतते हुए मय हमराह के मौके पर पहुंचे पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा।पर उप निरीक्षक व हमराहों द्वारा घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम आकाश पाण्डेय पुत्र शंकर पाण्डेय निवासी बाग बरियार सिंह अंतर्गत थाना चेतगंज वाराणसी बताया। रविवार को गिरफ्तार कर अभियुक्त को भा0द0वि0 115(2),118 (2), 351(3), 191(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अभिषेक राव,आरक्षी सत्येन्द्र कुमार,आरक्षी अमित कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x