वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी —जनपद में चोरी, लूट, शराब तस्करी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान लकड़ मण्डी तिराहे के पास से एक शातिर वाहन चोर संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर पोस्ट मंगारी थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। वाहन चोर के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया की वादी मुकदमा द्वारा बुधवार को मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 65 बीके 7958 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर तत्परता बरतते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गुरुवार को चौकाघाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 303(2),137(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 रोहित कुमार तिवारी, उ0नि0 सूरज कुमार शाह,का0 प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।