वाराणसी — वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सहायतित नि:शुल्क दलहन बीज मिनी किट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना, राज्य सहायतित नि: शुल्क तिलहन बीज मिनी किट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना, मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना, आत्मनिर्भरता मिशन पल्सेस योजना, आईसीडीपी (चावल) योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत दिनांक 22.04.2026 से 10.05.2026 तक फसल तिल, अरहर,मूंग,उर्द, ज्वार, बाजरा,रागी,सांवा, कोदो आदि के बीज मिनी किट एवं फसल ढैंचा़,धान, अरहर, मूंग,उर्द आदि के सामान्य बीज वितरण के बीज की विकास खण्डवार लक्ष्य से अधिक हुई बुकिंग मे लाभार्थी किसानों के चयन हेतु ई- लाटरी कृषि विभाग के पोर्टल पर दिनांक 11 मई 2026 को विकास भवन के सभागार में अपरान्ह 2.30 बजे से जनपद स्तरीय समिति एवं समस्त कृषक बन्धुओं के समक्ष किया जाना है।इसी क्रम में समस्त किसान भाइयों एवं जनपद स्तरीय समिति के सदस्य निर्धारित तिथि एवं स्थल पर समय से उपस्थित रहकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में सहभागिता करना सुनिश्चित करें।