Follow us on

चेतगंज पुलिस ने जुए के फड़ से चार जुआड़ियों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी— जनपद में जुये से बर्बाद हो रहे घरों के दृष्टिगत जुए पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लकड़ी मण्डी चौराहे के समीप हनुमान जी के मन्दिर के पीछे हार जीत की बाजी लगाकर सार्वजनिक रूप से जुआ खेलने वाले चार जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ताश के बावन पत्ते व 2,700/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम क्रमशः राजाराम भारती पुत्र छोटेलाल भारती निवासी तेलियाबाग थाना चेतगंज, दूसरे का विशाल चौहान पुत्र सूबेदार चौहान निवासी पियरिया पोखरी थाना चेतगंज, तीसरे का दीनू कुमार पुत्र सुभाष जायसवाल निवासी तेलिया बाग थाना चेतगंज और चौथे का नाम रितिक कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी तेलिया बाग थाना चेतगंज बताया गया। गिरफ्तार जुआड़ियों के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक के चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लकड़ी मंडी चौराहे के पास स्थित हनुमान मंदिर के पीछे कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।तभी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेरे बंदी कर चार जुआड़ियो को गिरफ्तार कर लिया।शेष आहट पाकर भाग निकले। जुये के फड़ से ताश के बावन पत्ते और 2,700/ नगदी भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, उ0नि0 सन्दीप चौरसिया,का0 किशन गौड़,का0अमित कुमार, आदर्शिका पटेल,का0,उमेश सिंह आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x