रिपोर्ट सलीम मंसूरी की
जमानियां। ताड़ीघाट पैसेंजर को सुबह 9.30 के गाजीपुर के लिए परिचालन किया जाए। बुधवार को जमानियां रेलवे स्टेशन के व्यापारियों सहित नौकरी पेशा वाले कर्मचारियों को यातायात की सुविधा दिलाने के लिए स्टेशन मास्टर को पत्रक सौंपा गया। इस दौरान बृजेश जायसवाल, राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ताड़ीघाट पैसेंजर दोपहर में चलाए जाने से व्यापारियों सहित नौकरी पेशा वाले कर्मियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस लिए ताड़ीघाट गंगा नदी पर बने रेलवे लाइन गाजीपुर को जोड़ दिया गया है। इस लिए ताड़ीघाट पैसेंजर को पंडित दीनदयाल से जमानियां, दिलदारनगर होते गाजीपुर के लिए परिचालन किया जाए। ताकि व्यापारियों सहित नौकरी पेशा वाले कर्मचारियों को यात्रा में भरपूर सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा किया है। की तेल की खपत को ज्यादा से ज्यादा कम किया जाए। उसी उद्देश्य के तहत ताड़ीघाट पैसेंजर को दोपहर की स्थान पर सुबह 9,30 पर जमानियां दिलदारनगर होते गाजीपुर सिटी के लिए चलाने की मांग किया है। बृजेश जायसवाल, राकेश कुमार ने बताया कि छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों के साथ नौकरी पेशा आदि सहित यात्रा करने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत पहुँचे। इसके लिए ताड़ीघाट पैसेंजर को पंडित दीनदयाल से जमानियां दिलदारनगर होते गाजीपुर सिटी स्टेशन के लिए सुबह 9.30 बजे और शाम को गाजीपुर सिटी स्टेशन से दिलदारनगर जमानियां चलाए जाने के लिए मांग उठाते हुए स्टेशन मास्टर को पत्रक सौंपा। उक्त मौके पर सतीश जायसवाल, एडवोकेट राकेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।