Follow us on

चेतगंज पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल एवं पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा एसीपी/एडीसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म मुकदमे के वांछित अभियुक्त शिवम प्रजापति पुत्र शीतल प्रकाश प्रजापति निवासी सुदामापुर खोजवां थाना भेलूपुर वाराणसी को शनिवार को थाना चेतगंज गेट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरोला मोबाइल बरामद किया। अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वादिनी को करीब पांच छः माह से प्रेम जाल में फंसा कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाने व दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की बात पर मना करने पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में 06 मार्च 2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आधार पर अभियुक्त को भा0द0 वि0 की धारा 123, 64(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज, उ0नि0 अभिषेक राव, म0उ0नि0 आदर्शिका देवी, हे0का0 नरेन्द्र तिवारी,का0 कृष्णा यादव आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x