Follow us on

चेतगंज पुलिस ने बन्द मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा बन्द मकान से चोरी करने वाले शातिर चोर अंकुर चौबे उर्फ़ लूलिया चौबे पुत्र जयप्रकाश चौबे निवासी हाल पता काशीपुरा कालोनी छित्तूपुर लंका वाराणसी तथा स्थायी पता सिकरिया पोस्ट तीयर थाना मनियारा आरा बिहार को मुखबिर की सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से शनिवार को लकड़मण्डी तिराहे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया।साथ ही पुलिस द्वारा उसके कब्जे से चोरी किये गये 1,17,000/ भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए शातिर चोर को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया की अभियुक्त ने माफी मांगकर अपने जुर्म को कबूल करते हुए बताया कि वह 07 व 08 जुलाई 2026 को रात को जगतगंज नाटी इमली में अपने साथियों के साथ मिलकर ताला लगे मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर व अलग-अलग जगह पर रखें गए कुल 1,05,000/ नगदी तथा कुछ गहने चोरी कर लिए थे। चोरी किये गहनों को हम लोगों ने औने-पौने दाम पर राह चलते लोगों को बेच दिया और नगद पैसा आपस में बांट लिया था। कुछ पैसा मैंने खाने-पीने और ऐय्याशी करने में खर्च कर दिए। जो पैसा मेरे पास से आप लोगों ने बरामद किया है, वह चोरी का ही है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर भिन्न-भिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 305,331(4) 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 संदीप सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर,का0 पुनीत कुमार,का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x