दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान चेतगंज पुलिस ने ब्लैकमेलिंग गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को चेतगंज थाना परिसर से ही शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम मनोज कुमार पाठक पुत्र सच्चिदानंद पाठक निवासी विशाल नगर कॉलोनी थाना चितईपुर बताया गया। अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 27 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना चेतगंज में तहरीर दी गई कि प्रतिवादी मनोज कुमार पाठक द्वारा वादिनी को ब्लैकमेल करने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिस पर पुलिस द्वारा जांच के दौरान आरोपी मनोज कुमार पाठक को थाना परिसर मे बुलाया गया। इसी दौरान वादिनी भी अपना बयान दर्ज कराने थाना पहुंची।आरोपी ने मुकदमा दर्ज कराये जाने को लेकर उग्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा समझाने का बहुत प्रयास किया गया वह नहीं माना। शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चेतगंज में पहले से ही एक मुकदमा संख्या 74/2026 दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव,का0 विजय प्रताप गौतम आदि शामिल रहे।