वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, अपहरण,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त मानतेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र मोतीलाल विश्वकर्मा निवासी पान दरीबा चेतगंज वाराणसी को प्रातः 9:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता द्वारा 4 दिसंबर 2025 को तहरीर दी गई की विपक्षी मनकेश विश्वकर्मा उर्फ गोलू जो मम्मी के बुआ का पोता है। करीब 8 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वादिनी की तहरीर को दर्ज करते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करके साक्ष्य संकलन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठा करते हुए अभियुक्त को शुक्रवार को भा0द0वि0 की धारा 69,352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 रोहित तिवारी, म0उ0नि0 अंकिता तिवारी,का0 सत्येन्द्र कुमार आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता