Follow us on

चेतगंज पुलिस ने 4 लीटर अवैध देशी शराब संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

चेतगंज पुलिस ने 4 लीटर अवैध देशी शराब संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी — जनपद में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम जब चेकिंग अभियान चला रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान घूम घूमकर अवैध तरीके से शराब की पाउच बिक्री कर रहा है। तभी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे घेरेबंदी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लिये जाने पर उसके पास से दो-दो सौ मिलीलीटर पाउच के बीस पैकेट 4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। नाम पूछे जाने पर अभियुक्त ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र शिव शरण प्रसाद निवासी दलहट्टा चेतगंज वाराणसी बताया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 वैभव कुमार, उ0नि0 अभिषेक कुमार रावका0 रीतिक राज आदि शामिल रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x