वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –– जनपद में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सूरज बनवासी पुत्र बच्चन बनवासी निवासी रैभानपुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को शुक्रवार को देर रात्रि एचपी पेट्रोल पम्प बाबतपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम राम गौतम द्वारा बताया गया कि वादी की नाबालिक पुत्री 16 वर्ष को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के संबंध में 22 दिसंबर 2025 को चोलापुर में तहरीर दिया गया था।मामले को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज बनवासी पुत्र बच्चन बनवासी को एचपी पेट्रोल पम्प के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0 वि0 की धारा 137(2),87,64(2) बीएनएस व 5(1)/6 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम, उ0नि0 पुरूषोत्तम लालजी,का0 सूरज कुमार,का0 कन्हैया चौहान आदि शामिल रहे।