कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसीकाशी के काल भैरव मंदिर क्षेत्र में दर्शन और सानू मौर्य दलाली गैंग से जुड़े मामलों को लेकर अब मामला लगातार चर्चा में आ रहा है। अधिवक्ता दिलीप मिश्रा के साथ हु घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच और कार्रवाई तेज होती दिखाई दे रही है। समाचार माध्यमों और टीवी चैनलों पर भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
धर्म और आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, दलाली या श्रद्धालुओं के शोषण को समाप्त करने के लिए शासन-प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। अधिवक्ताओं और जागरूक लोगों की टीम लगातार इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है और कानूनी तरीके से कार्रवाई की मांग कर रही है।
हर श्रद्धालु को बिना भय और बिना शोषण के दर्शन का अधिकार मिले — यही काशी की परंपरा और सनातन धर्म की भावना है। हर हर महादेव