वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — गुरुवार को अजय बाजोरिया पुत्र स्वर्गीय नारायण दास बाजोरिया निवासी विश्वनाथ गली वाराणसी द्वारा चौकी दुर्गाकुंड अन्तर्गत थाना भेलूपुर पर सूचना दी गई कि उनकी सास गीता देवी मोदी पत्नी स्व. नारायण मोदी जो कोलकाता से वाराणसी कैंट आई थीं। ब्रह्मानंद कॉलोनी दुर्गाकुंड आने के लिए बुक की गई कैब में अपना बैग भूल गई थी। बैग में लगभग एक लाख रुपए नगदी,20 ग्राम का एक व 10-10 ग्राम के दो चांदी के सिक्के, हीरे के जेवरात,सोने की अंगूठी, व अन्य कीमती आभूषण रखे थे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दुर्गाकुण्ड विकास मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कमांड सेंटर व स्थाई अभिसूचना इकाई से समन्वय स्थापित किया। चौकी प्रभारी के कुशल नेतृत्व सक्रिय प्रयासों से कैब ड्राइवर सतीश निषाद पुत्र राम अवतार निषाद निवासी ग्राम गायघाट सुदाव पोस्ट मैडी थाना सैयदराजा जनपद चंदौली से तत्काल संपर्क किया। चौकी प्रभारी के निर्देश पर कैब ड्राइवर द्वारा गाड़ी चेक करने पर बैग का मिलना बताया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने शुक्रवार को अजय बाजोरिया एवं उनके परिजनों को चौकी दुर्गाकुंड अंतर्गत थाना भेलूपुर पर बुलवाकर समस्त सामान सुरक्षित सुपुर्द कराया। जेवर से भरा बैग प्राप्त कर आवेदक द्वारा लिखित सुपुर्दगीनामा भी दिया गया।चौकी प्रभारी दुर्गाकुण्ड विकास मिश्रा की तत्परता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्य निष्ठा से पीड़ित परिवार को उनका कीमती सामान से भरा बैग वापस मिल सका। जिसकी परिजनों ने पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के भेलूपुर अन्तर्गत दुर्गाकुण्ड चौकी प्रभारी विकास मिश्रा की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी