वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता–पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में साइबर फ्रॉड, आनलाइन जुआ, धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाले वांछित अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी सिरबीट गणेशपुर करमा थाना करमा जनपद सोनभद्र को मंगलवार को देर रात्रि डुबकियां से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि वादी मुकदमा द्वारा चौबेपुर पर प्रतिवादीगण द्वारा महिला ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके पैसा गबन करने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर चौबेपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवम सिंह को भा0द0वि0 की धारा 316(5),318(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी डुबकिया से किया गया।जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, का0 जुगुनू पासवान आदि शामिल रहे।