मनीष सिंह चौहान की रिपोर्ट
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 22 जून 2026 की सुबह गौरा उपरवार गांव में प्रमोद कुमार गोंड, उसके भाई, पिता व अन्य लोगों ने उन्हें घर के अंदर बुलाकर पुरानी लेन-देन की रंजिश को लेकर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए, मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली तथा बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी ईंट-पत्थर चलाए, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से मोबाइल और चाबी वापस मिली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।