जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) के लिए तहसील, ब्लाक कर्मी अपने अपने कमर को कस लिया है

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) के लिए तहसील, ब्लाक कर्मी अपने अपने कमर को कस लिया है। यह जनगणना 2026 तक चलेगा। जिसमें डिजिटल माध्यम से मकानों की स्थिति सुविधाओं और संपत्तियों का ब्योरा एकत्र किया जाना है। इसकी जानकारी तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 प्रथम चरण के मुख्य विवरण उद्देश्य यह है। कि मकानों की सूची बनाना और आवास गणना करना है। इसकी अवधि प्रमुख तौर पर 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि स्व-गणना 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक भी शुरू की गई है। जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। मकान के प्रकार (निजी, शासकीय) पेयजल के स्रोत, शौचालय की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, परिवार के पास उपलब्ध संपत्ति, और मुखिया का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि नजरी नक्शा में सभी संरचनाओं को शामिल कराने के साथ नंबरिंग शुरू करना आवश्यक है। यह जनगणना का पहला चरण होगा।जिसके बाद दूसरा चरण व्यक्ति विशेष की गणना (Population Enumeration) का होगा।

Leave a Comment