सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तैनात रहे।17 प्रभारी चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण 

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। गाजीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी (DM) के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यचिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 17 अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों (MO) को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। जिसका उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) (p,h,c) की कार्य प्रणाली में सुधार और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे डॉक्टरों के स्थानांतरण के माध्यम से सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करना है। बताया जाता है। कि यह स्थानांतरण आदेश 6 मई 2026 को जारी किया गया है। जिसमें तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे -स्थान पर किए गए स्थानांतरित 17 चिकित्सकों में डॉ. धनंजय आनंद (मुहम्मदाबाद से भदौरा), डॉ. अमर कुमार (भदौरा से बिरनो), डॉ. रूद्रकांत सिंह जमानियां से मुहम्मदाबाद और डॉ. संजीव कुमार सिंह (सैदपुर से मरदह) सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। (स्थानांतरित अधिकारियों की पूरी सूची संबंधित दस्तावेज़ में देखी जा सकती है।प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment