जनता के धन गबन के आरोपी चिट फण्ड डाइरेक्टर को ईओडब्ल्यू पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी– आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में उच्चाधिकारी गण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना ईओडब्ल्यू वाराणसी पर धारा 409, 420, 120 बी भा0द0वि0 के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग मे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी दिनांक 06.01.2026 को रात्रि में ईओडब्ल्यू की पुलिस टीम द्वारा ग्राम दामोदरपुर सारनाथ वाराणसी से किया गया। अभियुक्त राजेश कुमार यादव पुत्र गंगा यादव निवासी भैंसौड़ी थाना सारनाथ वाराणसी का रहने वाला है।वर्ष 2014 में अभियुक्त गण द्वारा मेसर्स साईं कुंज इंफ्रा डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी की शाखा गाजीपुर में खोली गई। कंपनी के डायरेक्टरों के द्वारा स्वयं कंपनी का एजेंट बनकर जनता का धन दुगुना,जमा धन पर अधिक ब्याज का प्रलोभन एवं भ्रामक प्रचार करके जनता के पैसों का कंपनी में निवेश कराया गया।इसमें 27 निवेशकों का लगभग 8,36,000/ आपस में दूरभिसन्धि करके गबन कर लिया गया। इस अभियोग की विवेचना के मध्य संकलित साक्ष्यों से कुल 08 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मुख्य न्यायाधीश न्यायालय वाराणसी के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x