Follow us on

जनेश्वर मिश्र समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे–संतोष यादव 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट— अर्दली बाजार स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं समाजवाद के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। विचार गोष्ठी में समाजवादी आन्दोलन में इनके योगदान की विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे। उन्होंने तमाम युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचारों से जोड़ा तथा राजनीतिक सक्रियता प्रदान की थी। वे सात बार केंद्रीय मंत्री रहे फिर भी उनके पास ना अपनी गाड़ी थी और ना ही अपना बांग्ला। उन्होंने गरीबों और शोषित लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया। यही कारण है कि उन्हें छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं संचालन कमला कान्त प्रजापति ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह यादव, पूजा यादव, भीष्म नारायण सिंह, अखिलेश यादव,दीपचन्द गुप्ता, सत्येंद्र यादव, रामदुलार यादव,सुनील कुमार एडवोकेट, रामकुमार यादव, राम सिंह भारद्वाज, मंजू कनौजिया, मनोज यादव, कुलदीप गौतम, करीमुल्ला अंसारी, सुभाष यादव, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, सुनील यादव, विनोद सिंह, पंचदेव प्रधान, शिव शंकर, शशिकांत, दिनेश चौधरी, विनोद शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x