जन्सा पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को किया,अपहृता को किया बरामद 

वाराणसी — थाना जन्सा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपहरण के वांछित अभियुक्त को गुरुवार को परमपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम साहिल पुत्र स्व. मुख्तार निवासी मछली शहर कस्बा थाना मछली शहर जनपद जौनपुर बताया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक जन्सा द्वारा बताया गया कि थाना जन्सा पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उक्त अभियुक्त मेरी पुत्री को बहला- फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर जन्सा पुलिस ने अभियोग पंजीकृत तत्परता दिखाते हुए गुरुवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x