सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए मरीजों की जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई। मेले में जुकाम, बुखार और खांसी के अधिक मरीज आए। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी।
बताया जाता है। की रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई।
इस संबंध में डाक्टर देवेंद्र कुमार ने 14 पुरुष, 6 महिलाओ और 5 बच्चों का इलाज किया। डाक्टर ने बताया कि सर्दी, जुखाम,बुखार, खांसी आदि के मरीज पहुंचे। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी जांच कराने के लिए पहुंची। आयोजित मेले में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें डाक्टर शमशेर बहादुर, मोहित कुमार, हीरा लाल सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. देवेंद्र कुमार के देख रेख में 25 मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों में जुकाम, बुखार, खांसी, शुगर, गठिया की संख्या अधिक रही। डॉक्टर ने मौसम के उतार चढ़ाव तथा भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी।