सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। विकास खंड तिराहा स्थित एनएच-24 के पास जमदग्नि ऋषि की मूर्ति स्थापना और पार्क निर्माण के लिए कुछ माह पहले भूमि पूजन किया गया था। भूमि पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण त्रिवेदी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। बताया जाता है कि विकास खंड तिराहे स्थित एन एच 24 के पास जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापना के साथ पार्क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क जमानियां के सौदर्य और धार्मिक पहचान को नया स्वरूप देगा। इस संबंध में पालिक अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह परियोजना नगर के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को अधिक बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि जमानियां ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि रही है। नगर की धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए। इस कार्य को तेज गति से शुरू किया गया है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बनारस के बाद जमानियां ही ऐसी जगह है। जहां माँ गंगा उत्तरवाहिनी बहती है। जिससे नगर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमानियां का स्वरूप और भी सुंदर होगा। तथा विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा। इसके साथ ही शेष भूमि के पास फ़व्वारा के कार्य में तेजी लाई गई। उक्त मौके पर अनिल कुमार मद्धेशिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संतोष कुमार पांडेय, संजीत कुमार यादव आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।