सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर पालिका परिषद में चलाया गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार डोर टू डोर कूड़ा कनेक्शन करा रहे थे।
नगर पालिका परिषद को साफ सुथरा बनाने के लिए जिला प्रशासन के आह्वान पर विशेष अभियान चलाया है। जिसके तहत नगर निकाय में विशेष साफ सफाई स्वच्छता अभियान के लिए 10 तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पहले इकट्ठा कूड़ा एकत्रित कर लिया जाए। स्वच्छता अभियान के तहत 10 तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान के तहत प्रत्येक घरों से प्रातः 9 बजे तक सुखा एवं गीला कचरा इकट्ठा कर लिए जाए। नगर पालिका परिषद में साफ सफाई के बाद 10 बजे से पहले इकट्ठा कूड़ा एकत्रित कर लिया जाए। संतोष कुमार ने बताया कि
स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। 10 तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान के तहत कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस अभियान के तहत विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर निबंध/ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में युवाओं को सफाई ब्रांड एंबेसडर यूथ आइकॉन बनाया जाए। जिनके द्वारा लोगों को साफ सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। बताया जाता है। कि विभिन्न नगरीय निकायों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सेग्रीगेशन (गीला-सूखा अलग) अभियान के तहत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है। कि डोर-टू-डोर वाहनों के माध्यम से घर-घर जाकर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र किया जाए। साथ ही नागरिकों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी की भूमिका और प्रमुख पहल से लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी स्वयं वार्डों का दौरा करके लोगों को गीला (हरा कूड़ेदान) और सूखा (नीला कूड़ेदान) कचरा अलग रखने के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सफाई कर्मियों की टीमों के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया की निगरानी किया। ताकि नगर कस्बा बाजार को स्वच्छ बनाया जा सके। शासनादेश अनुपालन में सभी निकायों को नगर विकास अनुभाग-5 के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्रतिदिन सुनिश्चित करना है।