Follow us on

जमानियां बुद्धिपुर एकता लॉन में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। नगर कस्बा बाजार स्थित मोहल्ला बुद्धिपुर एकता लॉन में शनिवार को पापुलर अस्पताल वाराणसी के हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डाक्टर अख्तर एमबीबीएस एम एस के द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। जिसके सैकड़ों मरीज कैंप में पहुंचकर लाभ उठाया। इस दौरान अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी ने कहा कि पापुलर अस्पताल वाराणसी के एमबीबीएस एवं एमएस डाक्टर जनाब अख्तर के द्वारा शनिवार को फ्री मेडिकल कैंप आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज के सैकड़ों मरीजों ने कैंप में पहुंचकर रोगों से निजाद पाने के लिए उसका लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस दौरान हड्डी जोड़ रोग से परेशान रहे। लोगों ने इसका भरपूर लाभ उठाया। और डाक्टर अख्तर का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि कैंप के माध्यम से हड्डी, जोड़, रोगों की जांच करने के बाद दवा देकर उपचार किया गया। आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अख्तर ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने मरीजों की एक्स-रे, कैल्शियम, बीपी और शुगर जैसी आवश्यक जांचें कीं। डॉ. अख्तर ने घुटनों के दर्द, पैरों व कूल्हों के दर्द, जोड़ों में अकड़न और हड्डियों से संबंधित अन्य समस्याओं के उपचार एवं बचाव के संबंध में मरीजों को महत्वपूर्ण परामर्श दिए। उन्होंने बताया कि मरीजों को हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी दी। कैंप में आए सभी मरीजों दवाइयां भी प्रदान की गईं। डॉ अख्तर ने बताया कि फ्री मेडिकल कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। ताकि लोगों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता एक ही स्थान पर मिल सके। इस दौरान अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी ने गुलदस्ता भेंटकर पापुलर अस्पताल वाराणसी के हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ जनाब अख्तर का अभिनंदन किया। उक्त मौके पर फैयाज मंसूरी, अरशद मंसूरी, बेलाल मंसूरी, नेहाल खान, माहिर कमाल अंसारी, जमाल मंसूरी, निसात खान वारसी उर्फ प्रिंस, हयात खान वारसी सहित आदि काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x