सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। अधिकतम तापमान: 44.0°C (सामान्य से 4.8°C अधिक), न्यूनतम तापमान: 24.5°C (रात में भी गर्मी का प्रकोप। जमानियां में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार दूसरे दिन पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक भीषण ‘लू’ (Heat Wave) चलने की चेतावनी जारी करते हुए। लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जमानियां कस्बा बाजार सहित एन एच 24 सड़क पटरी के दुकानदार चिलचिलाती भीषण गर्मी में अपनी दुकान बंद करने को मजबूर हो चुके है। तपती धूप में दोपहर के समय में सड़कों पर पसरा सन्नाटा पसरा रहता है। बुधवार को सुबह 8 बजे से ही सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को तपाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों ने स्थिति और गंभीर कर दी। इसका असर यह रहा कि कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार, नगर पालिका मोड़ गंगा घाट सहित रेलवे स्टेशन में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है। गर्मी का आलम यह है कि अब रातें भी बेचैन करने लगी हैं। जमानियां तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। वायुमंडल में नमी की कमी और पछुआ हवाओं के कारण तापमान में अभी और बढ़ोतरी देखी जा सकती है। जिसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने लोगो से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए। स्वास्थ्य ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, सूती कपड़े पहनने और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की आवश्यकता को बताया है।