जमानियां में एसआईआर अभियान तेजी से जारी उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया पंचायत स्तर पर (SIR) का सत्यापन में लगे कर्मियों कोसमय सीमा के अंदर निस्तारण किए जाने के लिए दिया निर्देश। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा नगर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी के साथ चल रही (SIR) फार्म की सत्यापन के लिए तथा समय सीमा के अंदर निस्तारण किए जाने के लिए तेजी के साथ अभियान को चलाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया खंड विकास कार्यालय पहुंचकर कार्य का औचक निरीक्षण किया। बताया जाता है। इस दौरान कार्य में लगे कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए। कहा कि समय सीमा के अंदर हरहाल में(SIR) फार्म का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्योति चौरसिया ने कहा कि इस अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक और गहन परीक्षण बीएलओ एवं रोजगार सेवकों के द्वारा किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से SIR फॉर्म भरवा रहे हैं। इसके साथ ही कस्बा बाजार स्थित प्राइमरी पाठशाला स्कूल में भी SIR फॉर्म मतदाताओं से भरवाए जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि (SIR) अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटि-मुक्त और पारदर्शी बनाना है। ताकि प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम सटीक और अद्यतन रूप में दर्ज हो सके। खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने निरीक्षण के दौरान बताया कि मतदाताओं सत्यापन करने के साथ ही मृतक स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाने और आवश्यक संशोधन के लिए जानकारी एकत्र की जा रही है। इस अभियान में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करेगा और किसी भी पात्र नागरिक को आगामी चुनावों में मतदान से वंचित नहीं रहने देगा। उक्त मौके पर एडीओ पंचायत अधिकारी उमेंद्र प्रताप सिंह, दिग्विजय कुमार, उर्दू बड़े बाबू वज़ाहतुल्ला सिद्दीकी आदि रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया