जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। सावन माह में कांवरियों की भारी भीड़ आने की उम्मीद को देखते हुए। उपजिलाधिकारी सुश्री निधि एवं नवागत क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान बताया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पालिका द्वारा आने जाने वाले रास्ता की चार दिन के अंदर मरम्मत पूरा करा दिया जाए। द्वय अधिकारियों बताया कि गंगा स्नान कर बाबा के जलाभिषेक के लिए जाएंगे। इस दौरान गंगा घाट के आसपास उनकी सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे। इस बार सावन माह में कांवरियों की भारी भीड़ आने की उम्मीद रहती है। किसी प्रकार की अनहोनी घटनाएं ना हो सके इसके लिए गंगा स्नान कर बाबा के जलाभिषेक के लिए आने वाले कावरियों की उनकी सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बताया जाता है। की सावन माह के मद्देनजर काफी संख्या में कांवरियो के आने जाने का तांता लगा रहता है। गंगा स्नान करते किसी कावरियां के साथ अनहोनी घटना से बचाव के लिए गोताखोरों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। एसडीएम सुश्री निधि ने बताया कि सावन माह में आने वाले कावड़ियों को सुविधा पहुंचाने के लिए जरूरत होने पर नाव की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही बोट के माध्यम से गंगा में भी पेट्रोलिंग बढ़ाई जा सकती है। क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने कहा कि जिस तरह से पहले व्यवस्था रही है। उससे बढ़कर चुस्त दुरुस्त पुलिस की व्यवस्था रहेगा। उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस ने सावन में घाटों पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर पहले से तैयारी की है। इसके साथ ही पक्का बलुआ गंगा घाट के आसपास लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगा। अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की सतर्कता बरती जाएगी। 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं के हर दिन गंगा स्नान के लिए आने की संभावना है सावन में उन्होंने बताया कि चक्का बांध गंगा घाट पर पहले से रोक लगी है। उसका पालन किया जाएगा। किसी भी दशा में कावरियों को उस घाट पर स्नान और जला भरने के लिए इजाजत नहीं दी जाएगी। उक्त मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, अरविंद राय, सत्येंद्र कुमार के साथ उपनिरीक्षक भूपेश कुमार, सिपाही अनूप राय, गौरव कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।