जांबाज लेडी सिंघमअधिकारियों के नेतृत्व में अपराधियों में खौफ

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                         वाराणसी* इन दिनों पुलिस का मानवीय और सख्त चेहरा एक साथ देखने को मिल रहा है। गोमती जोन की डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार, तथा वरुणा जोन की आईपीएस ‘लेडी सिंघम’ मानसी दहिया और एडीसीपी ‘दबंग’ लिपि नगायच की सक्रियता ने वाराणसी की जनता में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। ये अधिकारी न केवल जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, बल्कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निवारण कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत बना रहे हैं।

वहीं, बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड मामले में गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की टीम लगातार दबिश देकर हत्यारों की घेराबंदी कर रही है। इसी कड़ी में आज मृतक मनीष सिंह की पत्नी ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। पुलिस कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि न्याय जरूर मिलेगा और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस की इस तेज-तर्रार कार्यप्रणाली से अपराधियों में हड़कंप मचा है और आम जनता इन अधिकारियों की मुक्त कंठ से सराहना कर रही है।

Leave a Comment