जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण

 

 

 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुले मंडलीय जिला सूचना कार्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। बताते चलें कि मंडलीय जिला सूचना कार्यालय के कार्यकलापों में सुगमता लाने के लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में भवन मुहैया कराया है। कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना कार्यालय संचालित होने से निश्चित रूप से मीडिया हाउस को समाचार प्रेषण आदि कार्य के क्रियान्वयन में सुगमता होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक सूचना निदेशक सुरेन्द्र पाल, एकाउंटेंट अनिल श्रीवास्तव, एडीआईओ जितेंद्र यादव, नाजिर प्रेम, संतोष, सत्येंद्र, पवन आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x