Follow us on

जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर कराया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –दिवानी परिसर के मनोरंजन सभागार में शनिवार को वर्ष-2026 के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व जिला जज संजीव शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर कराया गया। इस मौके पर जिला जज संजीव शुक्ला ने कहा कि लोक अदालत भारत के संबंध में कोई नया विषय नहीं है। लोग आदिकाल से ही पंचायत व्यवस्था या इससे पूर्व की व्यवस्थाओं में आपसी बातचीत व परस्पर सामंजस्य से समझौते तक पहुंचने का प्रयास करते रहे हैं।सन् 1987 के अधिनियम के द्वारा हमारी उसी व्यवस्था को विधिक पहचान दे दी गयी। लोक अदालत एक ऐसा माध्यम बनकर उभरा है, जिससे हम अपना समय बिना गवाये गंभीर से गंभीर मामलों में निस्तारण तक पहुंच सकते हैं। पारिवारिक मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार समाज की इकाई है। ऐसी स्थिति में न्यायालय की भूमिका पारिवारिक समरसता बनाने के परिप्रेक्ष्य में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का कार्य वास्तव में परिवारों को जोड़ना है, ना कि तोड़ना है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय वाराणसी से कुल 33807 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल मिलाकर 2,96,86,619.81/ (दो करोड़‌ छियानबे लाख छियासी हजार छ: सौ उन्नीस रूपये इक्यासी पैसे) धनराशि की वसूली की गयी तथा प्रशासन एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 4,38,354 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 17,52,54,475/(सत्रह करोड़ बावन लाख चौवन हजार चार सौ पचहत्तर रुपये) मात्र धनराशि की वसूली हेतु समझौता किया गया। न्यायालय तथा प्रशासनिक सभी विभागों से कुल मिलाकर 4,72,161 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल 20,49,41,094. 81 रुपये मात्र( बीस करोड़ उनचास लाख इकतालिस हजार चौरानबे रुपये इक्यासी पैसे)का वसूली किया गया।इस अवसर पर जगह जगह पानी पीने हेतु पर्याप्त व्यवस्था किया गया था। केन्द्रीय कारागार से अर्जुन कुमार,कौशल किशोर सर्वेश यादव,अशोक यादव द्वारा तथा जिला जेल से रणधीर शर्मा,सुजीत कुमार द्वारा उत्पादों की बिक्री हेतु स्टाल लगाया गया था।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनिरुद्ध कुमार तिवारी, पीठासीन अधिकारी मोटर दावा एवं दवा प्राधिकरण रामकेश, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम, अपर जिला जज राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी (न्यायिक) आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रशासनिक अजीत परेश, यूनियन बैंक के एलडीएम अविनाश अग्रवाल और पूर्ण कालिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम बीएन सिंह तथा सभी न्यायिक अधिकारी व बैंक के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्त में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने लोक अदालत में सभी अधिकारियों कर्मचारियों व वादकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते जिला जज

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x