Follow us on

जिले में एलपीजी गैस की समुचित उपलब्धता, कोई कमी नहीं है-डीएम

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                              वाराणसी/दिनांक 14 मार्च, 2026 (सू0वि0)जिले में एलपीजी गैस की समुचित उपलब्धता, कोई कमी नहीं है-डीएम*

*किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं स्टॉक होल्डिंग नहीं होनी चाहिए, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही*

*जिलाधिकारी टकटकपुर स्थित इंडियन एवं भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम का किया औचक निरीक्षण*                                                 गैस सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार और सुगमता के साथ उपभोक्ताओं को सुनिश्चित कराया जाए-सत्येंद्र कुमार*   वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को टकटकपुर स्थित इंडियन एवं भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद गोदाम संचालकों एवं अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार और सुगमता के साथ उपभोक्ताओं को सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं स्टॉक होल्डिंग नहीं होनी चाहिए। अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गैस गोदाम पर पैनी नजर रखी जाए। ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सुगमता के साथ मिलती रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x