प्रदेश के मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज 11 दिसंबर को जौनपुर जिले के समसपुर पनियारिया गांव पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार मा .राज्य मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव के पूज्य पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।मुख्यमंत्री का कार्यक्रम*जिसमें वे सुबह 11:20 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे, जो खेल के मैदान, ग्राम-भकुरा उत्तर का पुरवा, थाना-सरायख्वाजा में स्थित है।यहां से कार द्वारा वे मा,मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी के आवास समसपुर पनियरियाँ, पोस्ट-गडैला पहुंचेंगे। कार्यक्रम 11:25 बजे से 11:45 बजे तक आरक्षित है, जहां मुख्यमंत्री परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।इसके बाद 11:45 बजे वे आवास से प्रस्थान करेंगे और 11:50 बजे हेलीपैड पहुंचकर आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे। यह दौरा मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है, जहां वे सरकारी कार्यों के साथ-साथ व्यक्तिगत दुख में भी साथ देते हैं। स्थानीय निवासियों में इस दौरे को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट