Follow us on

झमाझम बारिश से गर्मी उमस से राहत दिया

Share this post:

रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानियां। गुरुवार की सुबह समय तकरीबन 8.30 बजे के आसपास रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिया। सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया था। पर जैसे ही रिमझिम बारिश शुरू हुई। लोग बारिश की लुप्त उठाने के लिए घर से बाहर निकल पडे। वहीं बारिश में भींगते से बाइक चालक सफर करते रहे। रिमझिम बारिश के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिसको लेकर किसानों में मानसून की दस्तक देने की उम्मीद जगी है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। स्थिति ऐसी थी कि 41 से 43 डिग्री के आंकड़े तक तापमान पहुंच गया था। गुरुवार से हुई रिमझिम बारिश से पारा लुढ़क कर 38 डिग्री रहा। जिससे लोगों को राहत मिली। भीषण गर्मी का कहर से लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। गुरुवार की सुबह से हुई आधे घंटे तक रिमझिम बारिश से मौसम में बदलाव आया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। आसमान में बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। सड़क पर राहगीर बेचैनी महसूस करते नजर आ रहे थे। लेकिन गुरुवार की सुबह हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर दी। वही बारिश में भींगते हुए बाइक से सफर करते रहे थे। युवक बताया जाता है। की मौसम में परिवर्तन से किसान खुश हुए। मानसून को लेकर जो इंतजार किसानों को था। वह अब पूरा होने को है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम तो खुशगवार हुआ ही वही धर्मराज सिंह, जहांगीर खान, आजाद कुशवाहा, संसार सिंह, उपेंद्र सिंह,गयासुद्दीन खान सहित आदि किसानों के चेहरे भी खिल गए। अब अपनी सुखी पड़ी भूमि पर पैदावार करने वाले अधिकांश किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। बहरहाल भूमि तक सिंचाई संसाधन की पहुंच वाले किसान से ज्यादा वे प्रसन्न हुए। जहां तक सिंचाई के संसाधन का अभाव था। यानी वैसी भूमि जो असिंचित क्षेत्र है, वहां के किसानों में मौसम परिवर्तन को लेकर उत्साह देखा गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x