वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट– बनारस रेल इंजन कारखाना में बुधवार को महाप्रबंधक आशुतोष पन्त ने बरेका इण्टर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेल संसाधन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव, गुणवत्ता तथा स्वच्छता का जायजा लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पन्त ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक आशुतोष पन्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा विद्यालय की सभी सुविधाओं का नियमित रखरखाव सूचित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लाल जी चौधरी,उप महाप्रबंधक श्री सागर,उप मुख्य इंजिनियर साकेत, प्रधानाचार्य बरेका इण्टर कालेज एके माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।